हमीरपुर जिला मुख्यालय में वार्ड नंबर 11 के लालहड़ी निवासी निखिल डडवाल की जम्मू कश्मीर के अखनूर में मौत हो गई है। उनके घर पर जो सूचना है। उसके मुताबिक निखिल ने खुद को गोली माली उन्हें बेहोशी की हालत हालत में जब आस्था लाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 23 वर्षीय निखिल की पार्थिव देह शुक्रवार सुबह अखनूर से सड़क रास्ते से हमीरपुर के लिए रवाना होगी अंतिम संस्कार कब होगा अभी तय नहीं है।
नप हमीरपुर के वार्ड नंबर 11 के पार्षद वकील सिंह के मुताबिक देर रात को ही सेवा के हेडक्वार्टर से परिजनों को फोन कॉल आया था जिसमें बताया गया कि निखिल की मौत हो गई है। खुद को गोली क्यों मारी, इन कारणों का तो पता नहीं चल पाया है। निखिल अभी अविवाहित था। लेकिन घर पर मातम छाया हुआ है परिजन इस घटना के बाद बेहोशी की हालत में है। रो-रो उनका बुरा हाल है।
निखिल पौने दो साल पहले अग्निवीर बना था और उसकी पहली तैनाती बीकानेर में हुई बताई गई है। तकरीबन 3 महीने पहले वह अखनूर में तैनात हुआ था जहां टांडा के पास उसकी तैनाती थी।
बुधवार शाम करीब 6:30 बजे किस घटना को अंजाम दिए जाने की सूचना मिली है। अखनूर में आज निखिल का पोस्टमार्टम हुआ है। उसके दो अन्य भाई भी हैं। घर पर 105 वर्षीय दादी भी हैं। निखिल के पिता दिलेर सिंह काफी पहले मुंबई में रहा करते थे। अब हमीरपुर में ड्राइवरी का कार्य करते हैं।