युवक की हत्या के मामले में केंद्र के संचालक तुषार जसवाल को किया कोर्ट में पेश!

बड़सर के बणी में चल रहे फ्रेश फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या के मामले में केंद्र के संचालक तुषार जसवाल ने पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दिया था। उसने वीरवार को पुलिस थाना बड़सर में आत्मसमर्पण किया था , उसे गिरफ्तारी के बाद बड़सर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। गौरतलब है कि 

पुलिस को उसकी तलाश थी। यहां रह रहे एक युवक अमित कुमार की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी उसके बाद यह मुख्य अभियुक्त तुषार फरार हो गया था पुलिस उसकी जगह-जगह तलाश कर रही थी लेकिन उसका पता नहीं चल रहा था वीरवार को पुलिस का जब शिकंजा ज्यादा कशा तो उसने आत्मसमर्पण कर दिया था। अब पुलिस ने उसे हत्या मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक भगत सिंह का कहना है कि मुख्य अभियुक्त तुषार ने आत्म समर्पण कर दिया था । मामले की जांच जारी है

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!