विकास तो दूर बिझड़ी में बीडीओ तक की नियुक्ति नहीं कर पाए मुख्यमंत्री सुखु —- लखनपाल 

उप चुनावों से पहले हर मंच से बताते थे खुद को बड़सर का विधायक व मुख्यमंत्री, समस्याओं से जूझ रही जनता अब पूछ रही सवाल! 

विधानसभा उप चुनावों के दौरान हर मंच से खुद को विधायक व मुख्यमंत्री बताने बाले अब बड़सर की समस्याओं के समाधान में क्यों दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं! क्या बड़सर की देवतुल्य जनता ने उपचुनावों में कांग्रेस को वोट नहीं दिया या फिर केवल वोट की सियासत के लिए मुख्यमंत्री ने लोगों को झूठे आश्वासन देकर केवल ठगने का काम किया हैं! यह बेस्ट विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने जारी प्रेस बयान के माध्यम से कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कही हैं! लखनपाल ने कहा कि उप चुनावों से पहले तो मुख्यमंत्री वोट लेने के लिए हर मंच से कहते थे कि वह ही बड़सर के विधायक हैं और मुख्यमंत्री भी! बड़सर के हर काम को प्राथमिकता से करने के झूठे आश्वाशन देने बाले मुख्यमंत्री बताये कि पिछले कई महीनो से बीडीओ कार्यालय में खाली चल रहे खंड अधिकारी के पद को क्यों नहीं भर पाए हैं! जिस तीस हजार जनता ने उप चुनावों में कांग्रेस को वोट दिया वह भी तो इसी विधानसभा की 52 पंचायतों से संबध रखते हैं! आज जिला का मुख्यमंत्री होने के बाबजूद वही लोग पाने पंचायत संब्धित कार्यों के लिए दर दर भटकने को मजबूर हैं,! लखनपाल बोले जिस जिला का मुख्यमंत्री घर में ही अधिकारीयों व कर्मचारियों के रिक्त पदों को नहीं भर पा रहा हो उससे प्रदेश के विकास की उम्मीद भी क्या की जा सकती हैं! विधायक ने कहा बिझड़ी में बीडीओ का पद कई महीनों से रिक्त चल रहा हैं, बड़सर अस्पताल कर्मचारियों व विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी से जूझ रहा हैं! प्राथमिक स्कूलों में बच्चोँ को पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं हैं! कांग्रेस सरकार के पिछले डेढ़ साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री अपने जिला की समस्याओं का निवारण तक नहीं करवा पाए हैं! ऐसे में बड़सर की जनता चुनावों के बाद अब कांग्रेस के नेताओं से सवाल कर रही हैं कि मुख्यमंत्री कहां हैं जिन्होंने झूठ बोलकर उप चुनावों में हमसे वोट लिए हैं! उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखु केवल झूठ व बदले की राजनीती पर विश्वास रखते हैं! उन्होंने कहा कि खुद को प्रदेश हितैशी बताने बाले मुख्यमंत्री को अपने मित्रों की फ़िक्र के आलावा प्रदेश की जनता से कोई सरोकार नहीं हैं! लखनपाल बोले हमें बिकाऊ और खुद को टिकाऊ कहने बाले कांग्रेस नेता व मुख्यमंत्री चुनावों के बाद अब अपने बायदों पर कहीं टिकते नजर नहीं आए हैं क्यूंकि इस के पीछे मुख्यमंत्री की बदले की भावना का भुत हैं जो क्षेत्र के विकास पर ग्रहण लगा रहा हैं!

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!