Disability observation camp will be organized in Civil Hospital Thunag-Apoorv Devgan Disability certificates will be provided to avail the benefits of schemes

Disability observation camp will be organized in Civil Hospital Thunag-Apoorv Devgan
Disability certificates will be provided to avail the benefits of schemes

उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला दिव्यांगता समिति जिला मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि संवेदना कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए नागरिक चिकित्सालय थुनाग में 27 जुलाई को  दिव्यांगता अवलोकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह शिविर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग तथा जिला रेडक्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। शिविर में जिन दिव्यांगता प्राप्त व्यक्तियों के पास दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं हैं, उनकी दिव्यांगता का अवलोकन किया जाएगा। दिव्यांगता का अवलोकन करने के उपरांत दिव्यांगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे ताकि वे सरकार की  योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि दिव्यांगों की सुविधा के लिए जिला में विभिन्न स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से यह शिविर लगाए जा रहे हैं। सरकाघाट और करसोग के बाद यह तीसरा शिविर है।
उन्होंने बताया कि शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मौके पर ही दिव्यांगता सामाजिक सुरक्षा पेंशन की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। बस पास व यूडीआईडी कार्ड जारी करने बारे भी जानकारी प्रदान की जाएगी।  इसके अतिरिक्त जरूरतमंद दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, सुनने के यंत्र, कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने बारे भी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि शिविर में भाग लेने वाले दिव्यांगजनों को अपने साथ आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साईज के दो फोटोग्राफ साथ लेकर आना होगा। जिन दिव्यांगों को सहायक यंत्रों की आवश्यकता है उन्हें आय प्रमाण पत्र और दिव्यांगता प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!