कोट लांगसां की महक वर्मा बनी एम्स गोरखपुर में नर्सिंग ऑफिसर

 

उपमंण्डल भोरंज के तहत कोट लांगसां की बेटी महक वर्मा ने एम्स गोरखपुर में नर्सिंग ऑफिसर बनकर अपने गांव का नाम रोशन किया है। इनके पिता का नाम राकेश वर्मा और माता का नाम रेखा कुमारी है।महक वर्मा ने बताया कि उनकी 10वीं तक कि शिक्षा डीएवी स्कूल गरयोह से उत्तीर्ण की। उसके बाद अपनी 12वीं कक्षा की पढ़ाई एलएमजीएसएस डेरा परोल से हुई है। उंन्होने बीएससी नर्सिंग गौतम कॉलेज हमीरपुर से की है। उन्होंने बताया कि अपनी मेहनत और लगन से आज नर्सिंग ऑफिसर बनी हैं और उनका चयन एम्स गोरखपुर में नर्सिंग ऑफिसर के लिए हुआ है। महक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई व गुरुजनों को देते हुए कहा कि इन सभी का इस मुकाम को हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान है। महक ने चयन से उनके गांव गाँव कोट लांगसां में खुशी की लहर है, ग्रामीणों ने भी अपनी होनहार इस बेटी की इस कामयाबी पर उसे बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!