नगर परिषद सुजानपुर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ।

नगर परिषद सुजानपुर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। यहां अध्यक्ष पद पर शकुंतला देवी और उपाध्यक्ष पद पर मनीष गुप्ता ने जीत दर्ज करवाई है।

शकुंतला देवी वार्ड 2 से पार्षद है और इससे पहले भी नगर परिषद सुजानपुर में अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुकी है। यहां अनुसूचित जाति के लिए अध्यक्ष पद की सीट रिज़र्व थी। अध्यक्ष पद के लिए शकुंतला देवी और सुनीता देवी ने नामांकन किया था। चार के मुकाबले पांच मतों से शकुंतला देवी ने जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद के लिए भी दो पार्षद मैदान में थे जिनमें मनोज कुमार और मनीष गुप्ता शामिल है मनीष गुप्ता को यहां 5 वोट मिले जबकि मनोज कुमार को कर वोट मिले। इस नगर परिषद में कुल 9 पार्षद है जिसमें वार्ड सात के पार्षद एवं उपाध्यक्ष पवन कुमार की बीते महीने मृत्यु हो चुकी है उनकी मौत के बाद यह सीट खाली चल रही है। नगर परिषद की अध्यक्ष सुनीता देवी के खिलाफ पांच पार्षदों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव बनाया गया था उसके बाद अब यह वोटिंग हुई।

एसडीएम रोहित शर्मा का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए दो दो लोग मैदान में थे। कल 9 वोट थे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!