भाजपा मंडल हमीरपुर की एक आभार बैठक का आयोजन शनिवार को बासी पैलेस बडू में किया गया।

हमीरपुर

भाजपा मंडल हमीरपुर की एक आभार बैठक का आयोजन शनिवार को बासी पैलेस बडू में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत शर्मा ने की। जबकि बैठक में विधायक आशीष शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस बैठक में विधायक आशीष शर्मा ने हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव में उन्हें विजय दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी सभी कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर भाजपा की झोली में हमीरपुर की सीट डाली है। जिसके लिए वह ताउम्र सभी कार्यकर्ताओं के ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान करते हैं और आगे भी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीड की हड्डी होते हैं और आगामी समय में पार्टी को और मजबूत करने के लिए विभिन्न कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन अनुसार ही कार्य किया जाएगा और विधानसभा में क्षेत्र के मुद्दों को जोर-जोर से उठाया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस सरकार मात्र झूठ बोलकर लोगों को बरगलाती है। चुनावों के समय विभिन्न वायदे किए गये, लेकिन सरकार ने कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। चुनाव के बाद हिमकेयर कार्ड निजी अस्पतालों में बंद कर दिया गया। जिस कारण हजारों मरीजों को अपना उपचार करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 1500 रूपये का लालच देकर महिलाओं के साथ ठगी की गई है। चुनावों के समय इक्का-दुक्का महिलाओं को 1500 रूपए देकर लुभाने की कोशिश की गई, लेकिन अब वह 1500 रूपए तो दूर की बात है बल्कि और भी जो सुविधा पूर्व की भाजपा सरकार लोगों को दे रही थी उन्हें भी छीना जा रहा है। प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन से ही कार्य किया जाएगा और पार्टी को और भी मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने चुनाव में भारी संख्या में उनके पक्ष में मतदान करने के लिए हमीरपुर की देवतुल्य जनता का भी आभार व्यक्त किया और और सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत को इस जीत का श्रेय दिया। इस मौके पर मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष प्यारे लाल शर्मा, समाजसेवी प्रकाश चंद शर्मा, चंगर पंचायत प्रधान अनिल शर्मा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कमलेश परमार, अजय शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कांता शर्मा, वरिष्ठ नेत्री राजकुमारी ठाकुर, स्वाति जार, पुरषोत्तम ठाकुर, पृथ्वी राज शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दीक्षित गौतम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!