सत्ता का इस्तेमाल जन सेवा की बजाय कर्मचारियों के उत्पीड़न के लिए हो रहा: राजेंद्र राणा

 

पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने चुनावी वायदे पूरे करने के बजाय सत्तारूढ़ दल द्वारा सरकारी कर्मचारियों को चुन चुन कर निशाना बनाया जा रहा है और दूर दराज स्थान पर उनके तबादले करके राजनीतिक उत्पीड़न का नया दौर शुरू कर दिया गया है।

 

आज यहां जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में कुछ कांग्रेसियों को नई-नई सत्ता मिली है, जिसका जन सेवा के लिए इस्तेमाल करने की बजाय कर्मचारियों को परेशान करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। कई महिला कर्मचारियों को जिनकी गोद में साल डेढ़ साल के बच्चे हैं, उन्हें भी नहीं बक्शा जा रहा और सरकारी दंपति पति-पत्नी को अलग-अलग स्टेशनों पर स्थानांतरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा राजनीतिक दुर्भावना से सरकारी कर्मचारियों का उत्पीड़न करने वाली सरकार कभी भी जनहितैषी नहीं हो सकती। राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर उपचुनाव के दौरान सत्तारूढ़ दल द्वारा यहां के लोगों को कई सब्ज बाग दिखाए गए थे और यहां विकास को गति देने का वायदा भी किया गया था। लेकिन वायदे पूरे करने की बजाय सतरूढ दल ने यहां दमन चक्र चलाना शुरू कर दिया है, जिससे सत्तारूढ़ दल की कथनी और करने में फर्क साफ पता चल रहा है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!