जिला हमीरपुर पुलिस अक्सर चलाना में ही नहीं सब से आगे है बल्कि किसी की सहायता करने में भी नंबर वन पर है सब इंस्पेक्टर ट्रैफिक इंचार्ज दिखाई मानवता

 

पुलिस जहां कानून व्यवस्था बनाने में जहां अहम भूमिका निभाती है वहीं लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहती है। ऐसा ही एक घटनाक्रम मंगलवार को हमीरपुर बस स्टैंड पर घटा। एक यात्री की अचानक तबियत बिगड़ी और वह पसीने से तर हो गया। यात्री अकेले ही सफर कर रहा था। मौके पर खड़े ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राज कुमार की नजर उस यात्री पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत स्थिति को भांप लिया। पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर उन्होंने यात्री को पंपिंग दे समान्य स्थिति में लाने का प्रयास किया। ट्रैफिक इंचार्ज राज कुमार ने बताया कि उन्होंने एंबुलेंस को भी तुरंत फोन कर दिया लेकिन व्यक्ति की हालत लगातार बिगड़ रही थी। उन्होंने तुरंत प्राइवेट टैक्सी कर बीमार यात्री को मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया। तुरंत उपचार शुरू होने के बाद यात्री अब ठीक है। पुलिस कर्मचारी एसआई राजकुमार द्वारा दिखाई गई मानवता का जब आसपास के यात्रियों को पता चला तो उन्होंने इसकी खूब सराहना की। वहीं जहां पर हमीरपुर पुलिस चलान में नंबर वन है वहीं दूसरी और मानवता में भी नंबर वन मानी जाती है 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!