युवा कांग्रेस ने प्रदेश में ब्लॉक से लेकर प्रदेश तक की कार्यकारिणी को भंग कर चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी है

 युवा कांग्रेस ने प्रदेश में ब्लॉक से लेकर प्रदेश तक की कार्यकारिणी को भंग कर चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके चलते अब युवा कांग्रेस का नया ढांचा तैयार होगा। इस बात की जानकारी हमीरपुर में पत्रकार वार्ता युवा कांग्रेस के हमीरपुर जोन के प्रभारी दलीप सिंह तोमर ने दी। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस की सारी कार्यकारिणी पूरी तरह से भंग कर दी है और अब नई कार्यकारिणी की चुनावी प्रक्रिया आरंभ कर दी है।

 

ब्लॉक, विधानसभा, जिला और प्रदेश सहित 6 स्तर की कार्यकारिणी का चुनाव करवाया जा रहा है जिसमें अध्यक्ष और महासचिव के लिए यह चुनावी पेटर्न अपनाया जा रहा है। उसके बाद अलग-अलग स्तर पर अध्यक्ष और महासचिवअपनी-अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करेगा। लिहाजा इसके लिए 5 अगस्त से नोमिनेशन प्रक्रिया आरंभ कर दी है जो 15 अगस्त तक चलेगी और उसके बाद सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है। युवा कांग्रेस के 18 से 35वर्ष के युवाओं को सदस्य बनाया जाएगा और ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर की कार्यकारिणी के लिए एक सदस्य 6 मतदान कर सकेगा। इस मौके पर उनके साथ रिशु धीमान , अभिषेक पठानिया, दिनेश कुमार,रजत मेहरा मौजूद रहे |

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!