केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरता व विशिष्ट सेवा के लिए पदक की घोषणा कर दी है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरता व विशिष्ट सेवा के लिए पदक की घोषणा कर दी है। प्रदेश पुलिस, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन के 7 अधिकारियों व जवानों को इसे लिए चुना गया है। प्रदेश से असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रंजना शर्मा को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक को चयनित किया गया है।

पुलिस विभाग में सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) बिलासपुर जिला के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, सब इंस्पेक्टर हेम प्रकाश, इंस्पेक्टर नाग देव और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को चुना गया है।

 

हिमाचल में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के लिए वरिष्ठ प्लाटून कमांडर जय कुमार को भी पदक के लिए चुना गया है। अग्निशमन विभाग में बेहतर सेवाओं के लिए स्टेशन फायर ऑफिसर मनसा राम और राजेंद्र कुमार तथा सब फायर ऑफिसर अशोक कुमार को यह पदक मिलेगा।

सराहनीय सेवा के लिए पदक को हेम प्रकाश का चयन उनके द्वारा सुलझाए 3 केस की वजह से हुआ है। हेम प्रकाश ने सिरमौर जिला के काला अंब पुलिस स्टेशन में सेवाएं देते हुए क्षेत्र से लापता एक नाबालिग लड़की को जम्मू कश्मीर के संवेदनशील क्षेत्र अनंतनाग से बरामद किया था और आरोपी को गिरफ्तार कर लाया था। इसी तरह हेम प्रकाश की सेवाओं के दौरान उत्कृष्ट के लिए उन्हें इस पदक के लिए चुना गया है।

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!