पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया

 

 

समीरपुर में रक्षाबंधन का पर्व इस बार भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने अपनी बहन कमला देवी से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन की परंपरा का निर्वहन किया। हर साल की तरह, इस बार भी उन्होंने अपनी बहन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का संकल्प कर और उन्हें उपहार देकर उनकी खुशियों में वृद्धि की। 

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इस अवसर पर कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु, सुख और समृद्धि की कामना करती हैं, जबकि भाई उनकी सुरक्षा और सम्मान का वचन देते हैं। प्रो धूमल के अनुसार, यह पर्व हमें पारिवारिक संबंधों की अहमियत और आपसी स्नेह को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। इसी क्रम में,  शीला धूमल ने भी अपने भाई प्रभात सिंह को राखी बांधकर उनकी दीर्घायु सुख और समृद्धि की कामना की।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!