जनता कांग्रेस सरकार की कुनीतियों से तंग, जल्द करेंगे मित्रों की टोली के कारनामों को बेनकाब

 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुंदरनगर में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान शुभारंभ अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है जिसकी विचारधारा से जुड़ना ही हमारा सौभाग्य है। हम ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है जिसके पास नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत नेतृत्व और दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता है। उन्होंने कहा की भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत हर वर्ग पर फोकस करेगी। हम हिमाचल में 16 लाख सक्रिय सदस्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आज हमारे पास ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं और जो लक्ष्य पार्टी ने निर्धारित किया है उसको हम हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन में कार्यकर्ता स्थाई होता है जबकि पद दायित्व के तौर पर मिलते हैं। एक ऐसे दल का कार्यकर्ता होना जिसका विचार सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, सामाजिक और पूरी दुनिया को एक परिवार ही तरह मानने वाला हो वहां कौन नहीं जुड़ना चाहेगा। हमें समाज के हर वर्ग से ऐसे ही राष्ट्रवादी लोगों को अपने साथ जोड़ना है जो हमारे विचारों से सहमत होकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा
कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया था जिसके प्रथम अध्यक्ष श्रद्धये अटल बिहारी वाजपेयी थे। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए हैं। उन्होंने सदस्यता अभियान प्रभारी रेखा वर्मा का स्वागत किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि पार्टी जुझारू अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के नेतृत्व में उनकी सशक्त टीम के साथ लक्ष्य से बढ़कर लोगों को पार्टी से जोड़ेगी।
बाद में मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता झूठे वायदे कर सत्ता में आई धोखेवाज सुखू सरकार सरकार की कुनीतियों से तंग आ चुकी है। समाज का कोई वर्ग कांग्रेस सरकार से खुश नहीं है। कर्मचारियों को वेतन, महंगाई भत्ता व एरियर और चिकित्सा भत्ता की अदायगी के लिए तरसाया जा रहा है। केंद्र से करोड़ों की मदद मिल रही है लेकिन कहा जा रहा है कि कुछ नहीं मिला। हर महीने करोड़ों का लोन लिया जा रहा है लेकिन कहाँ खर्च किया जा रहा वो दिखाई नहीं दे रहा है। जनता को हमारी सरकार में दी गई रियायतें छीनी जा रही है। बदले की भावना से काम किया जा रहा है। हमारी चलाई योजनाओं को बंद किया जा रहा है और आर्थिक संकट का रोना रोते हुए खुद भी नई योजना नहीं शुरू कर पा रहे हैं। हमारे समय में खोले बड़े संस्थान या तो बंद किये जा रहे हैं या फिर उनका बजट कम कर जानबूझ कर कमजोर किया जा रहा है। जल्द बड़े खुलासे करूँगा कि किस तरह से मुख्यमंत्री और उनके मंत्री मंडी जिला से बड़े संस्थान अपने अपने क्षेत्रों में ले जाने के षड्यंत्र रच रहे हैं। अगर अंदरखाते शुरू हुई ये कसरत मुख्यमंत्री औऱ उनके मित्रों ने बंद नहीं की तो इनको बड़े आंदोलन का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हैरानी है कि खुद कोई नया संस्थान खोल पाने के में सक्षम नहीं हैं और हमारे समय खुले बड़े संस्थानों को बदले की भावना से अपने जिलों में ले जाया जा रहा है जिसे किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं किया जा सकता। अभी हमनें सब्र रखा है लेकिन ये छीनाझपटी और सबकुछ बंद करने का क्रम नहीं थमा तो सरकार का जीना हराम कर देंगे। जनता ने हमें अपनी आवाज उठाने का जिम्मा दे रखा है तो उनके हितों की अनदेखी नहीं होने देंगे। आने सत्र में सरकार के ऐसे गलत उठाये जा रहे कदमों को उजागर किया जाएगा।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!