स्टेट सीआईडी के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य खंड मंडी की टीम ने 17 लाख रुपए आनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

स्टेट सीआईडी के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य खंड मंडी की टीम ने 17 लाख रुपए आनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस स्टेशन मध्य खंड मंडी में यह मामला 25 अगस्त को दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस को छानबीन करने पर पता चला कि शिकायतकर्ता की फेसबुक के माध्यम से एक विदेशी लड़की के साथ दोस्ती होती है, तथा वह विदेशी लडकी शिकायतकर्ता से मिलने के लिए विदेश से भारत आना बताती है तथा अपने आप को दिल्ली में कस्टम ऑफिसर के द्वारा पकडे़ जाना बताती है। विदेशी लडकी ने शिकातकर्ता को बताया कि उसके पास बहुत सारी विदेशी करंसी है जिस कारण उसे कस्टम आफिसर ने पकड़ लिया है तथा उसे कस्टम चार्जिज अदा करने होंगे। जिस पर शिकायतकर्ता से कस्टम चार्जिज तथा अलग अलग विभिन्न प्रकार के चार्जिज के नाम पर 17 लाख रूपए की ठगी की गई। जांच के दौरान पाया गया कि ठगी करने वाली कोई महिला नहीं बल्की एक नाईजिरीयन मूल का व्यक्ति है जिसने फेसबुक पर लडकी के नाम से जाली फेसबुक आईडी बनाई हुई थी तथा लोंगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा था। साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी में निरीक्षक संजीव कुमार की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया जिसमें, मुख्य आरक्षी विकेश शामा, आरक्षी हरीश नायक, आरक्षी आशिष पठानिया व आरक्षी चालक पुष्पराज को दिल्ली रवाना किया गया। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य खंड मंडी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह ने बताया कि दिल्ली भेजी गई टीम 28 अगस्त को दिल्ली में दबिश दी व एक नाईजिरीयन मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया तथा 03 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ अमल में लाकर आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!