हमीरपुर नगर के साथ लगते वार्ड में 11, लाहलड़ी में एक पौधा मां के नाम के तहत शनिवार को पौधा रोपण किया गया है।
गांव लाहलड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र के प्रांगण में शनिवार को फलदार व औषधिय पौधे लगाए गए। आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक सुमन ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पौधों की पूरा वर्ष देख रेख की जाएगी ताकि ये पौधे हरे-भरे रहें। जिससे पर्यावरण साथ सुथरा बना रहे।सुमन ठाकुर ने बताया कि आगे भी पौधारोपण का काम जारी रखा जाए गा।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक सुमन ठाकुर , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुषमा रानी , सहायक सपना कुमारी, मदन पटियाल, शांति देवी,पूजा,सुनीता व कुसुम सहित अन्य मौजूद थे l
