स्वास्थ्य के लिए पोषण का बताया महत्व 

स्वास्थ्य व निरोग रहने के लिए अच्छे पोषण के महत्व के बारे में पंचायत कैहडरू के गांव धरोग में क्षेत्रवासियों को विस्तृत जानकारी दी गई। उप स्वास्थ्य केन्द्र धरोग में सोमवार को सही पोषण व आहार के बारे में स्वास्थ्य कार्यकर्ता संजीव ठाकुर रायल ने क्षेत्रवासियों को बताया कि सही पोषण से हम स्वस्थ व निरोग रह सकते हैं। संजीव ठाकुर ने बताया कि मोटे अनाज के सेवन से हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी काफी बढ़ती है तथा इन दिनों बाहर की चीजें खाने से परहेज़ करना चाहिए। फास्ट फूड खाने से शरीर पर कई प्रकार के दुष्प्रभाव पड़ते हैं।इस लिए इनके सेवन से भी परहेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हमारे देश के नागरिक स्वास्थ्य होंगे तो वे राष्ट्र निर्माण में अपना बेहतर सहयोग दे सकते हैं और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता संजीव ठाकुर रायल, सीएचओ नेहा कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऊषा देवी, आशा, सीमा देवी, महिला मंडल की प्रधान संध्या देवी व दर्जनों स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!