भोरंज की एक पुलिस टीम टाऊन भराड़ी में स0उ0नि0 राजमल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना भोरंज के नेतृतव में गश्त पर थी तो उसी समय टीम के इन्चार्ज राजमल थाना भोरंज ने एक वाहन संख्या एपी 74 ए 2187 जो कि मैड़ की ओर से टाऊन भराड़ी मेन रोड़ की ओर जा रही थी । उक्त गाड़ी को रोका तथा उसकी तलाशी ली गई । पुलिस ने तलाशी के दौरान 8 पेटियां अवैध देसी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। इनमें पेटियां उना न0 1 तथा पांच पेटियां संतरा ब्रांड देशी शराब है।जोकि गाड़ी के चालक जितेन्द्र कुमार पुत्र छजू राम गांव व डाकघर लदरौर ,तहसील भोरंज ,जिला हमीरपुर से बरामद की गई। उक्त वाहन चालक इन 8 बरामद अवैध शराब की पेटियों के संदर्भ में कोई भी लाईसैन्स अथवा परमिट मांगने पर प्रस्तुत नहीं कर सका। जिस पर वाहन चालक जितेन्द्र कुमार के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अधीन थाना भोरंज में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।