मानवीय संवेदनाओं को ठेंगा दिखा रहा युवा शक्ति संघ जाहू

युवा शक्ति संघ जाहू के सदस्यों ने अपने मनोरंज के लिए डी जे के म्यूजिक को ऊंची आवाज में चला कर अड़ोस- पड़ोस के लोगों को परेशान कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला के उपमंडल भोरंज के अंतर्गत कस्बा जाहू में पड़ोस में हुए व्यक्ति की मौत के बाद जोर- जोर डी-जे का लाउड स्पीकर लगातार ऊंची आवाज में चला कर मृतक के परिजनो की भावनाओ को आहत किया।।ये युवा भगवान के नाम पर जोर-जोर से डी जे बजा कर दुखी परिवार के जख्मों पर नमक छिड़क कर उन्हें दुखी करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।वही कुछ स्थानीय लोगों ने युवा शक्ति संघ जाहू के सदस्यों की इस हरकत का जम कर विरोध किया। स्थानीय लोगों की मानें तो उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे शांत राज्य में कुछ लोगों ने इंसानियत के दिवालियापन की सभी हदें पार कर दीं हैं।जिस घर में मात्र 12 घंटे पहले मृत्यु हुई हो और उसी के घर के सामने भगवान के नाम पर बैंड- बाजा व डी जे पर गाना -बजाना हो रहा हो तो इससे दुखद बात कोई नहीं हो सकती। लोगों ने बताया कि मृतक के परिवार वालों के अभी आंसू भी नहीं सूखे होंगे और डी जे ऊंची आवाज में बजने पर उन पर क्या बीत रही होगी। बताते चलें कि जब मृतक के परिवार के परिजनों ने भी कमेटी के सदस्यों को फोन कर के डीजे बजाने को मना किया तो और जोर से गाने बजने लगे। अंत में दुखी परिवार के सदस्यों ने कार्यक्रम में पहुंच कर बोला तब जाकर कहीं डी जे बंद किया । स्थानीय लोगों ने ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसडीपीओ बड़सर सचिन हीरेमठ ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया व उचित कार्रवाई की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है ऐसी यदि कोई भविष्य में इस प्रकार से परेशान करता है तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!