राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह में चल रही जिला स्तरीय अंडर 14 (लड़के व लड़कियों) की कल्चरल और एथेलेटिक प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। इस समापन समारोह के मुख्यातिथि स्थानीय पाठशाला के ऑर्गेनाइजेशन सैक्रेटरी व प्रधानाचार्य राकेश वर्मा ने बच्चों को पुरस्कार आबंटित करके उनका हौसला बढ़ाया । जिला स्तरीय इस 4 दिवसीय प्रतियोगिता में जिला भर के अधिकांश स्कूलों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता, योगा, जुडो, रैसलिंग, और दौड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इसमें भाषण प्रतियोगिता में डी.ए.वी. स्कूल टोनी देवी की संचिता चौहान नें जिला भर में प्रथम स्थान हासिल किया। संचिता नादौन में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधि करेंगी। इसके साथ राजकीय उच्च विद्यालय चौकी जंबाला ओवरआल विजेता रहा, जबकि हिम अकादमी विकास नगर स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ जिला के ए.डी.पी.ओ. करतार सिंह व स्थानीय पाठशाला के शिक्षक भी मौजूद रहे।
जिलास्तरीय अंडर 14 भाषण प्रतियोगिता में डी.ए.वी. स्कूल टोनी देवी की संचिता को सम्मानित करते मुख्यातिथी और उपस्थित अन्य शिक्षक
