शहीद अरविंद सिंह का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 

जम्मू-कश्मीर में एक सैन्य आपरेशन के दौरान शहीद हुए गांव हथोल खास के सैनिक अरविंद सिंह का रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त अमरजीत सिंह ने शहीद अरविंद सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के अधिकारियों, एएसपी राजेश कुमार और अन्य अधिकारियों ने भी शहीद अरविंद सिंह को श्रद्धांजलि दी। 

सेना की टुकड़ी ने हवा में फायर तथा शस्त्र उल्टे करके शहीद को अंतिम सलामी दी। 

छोटे भाई परमजीत सिंह ने शहीद अरविंद सिंह को मुखाग्नि दी। परमजीत सिंह भी इस समय थल सेना में तैनात हैं।

शहीद अरविंद सिंह वर्ष 2017 में डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे और राष्ट्रीय राइफल्स में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी इक्षू देवी, डेढ़ वर्षीय बेटे रियांश ठाकुर, पिता राजेंद्र सिंह, माता सरोज कुमारी को छोड़ गए हैं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!