हमीरपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा जिला इकाई हमीरपुर ने गांधी चौक पर रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। शिविर में लोगों के निशुल्क स्वास्थ्य की जांच की । भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में देशभर में इस तरह के रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है
हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि ने कहा कि लोगों में रक्तदान शिविर को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है।इसमें हम सब लोगों को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को रक्तदान करना चाहिए इससे किसी भी इंसान की जान बचाई जा सकती है।
जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आज हमीरपुर गांधी चौक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और इस दौरान हमीरपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस रक्तदान शिविर में भाग लिया। इस दौरान मोबाइल स्वास्थ्य सेवा द्वारा हमीरपुर बाजार के लोगों का चेकअप भी किया गया।
वही डॉक्टर पंकज ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आज हमीरपुर गांधी चौक पर मोबाइल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। इस दौरान हमीरपुर बाजार के लोगों ने इस शिविर में अपना चेकअप करवाया और इस दौरान लोगों के टेस्ट भी किए गए और साथ ही लोगों को फ्री दवाइयां लोगों को वितरित की गई।
