जिला खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से मीट दुकानदारों के लिए बैठक आयोजित की गई।

जिला खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से मीट दुकानदारों के लिए बैठक आयोजित की गई। विभाग के अतिरिक्त आयुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि वह दुकानों पर साफ सफाई रखें जो भी कमियां है उन्हें जल्द से जल्द पूरा करें किसी भी कुत्ता ही को बरतने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हमीरपुर शहर के 30 से ज्यादा दुकानदारों ने इस बैठक में भाग लिया। एफएसओ मधुबाला की मौजूद थी। उन्होंने कहा कि दुकानों में साफ सफाई रखना दुकानदार का बेहद जरूरी कार्य है ताकि किसी भी तरह की बीमारी बहा न फैल सके। उन्होंने कहा कि जो भी मुर्गी दे काटने से पहले दुकानों पर रखते हैं उनके लिए उचित स्थान की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि उन्हें समय-समय पर दाना और पानी भी दिया जा सके। उन्होंने कहा कि बाकी मुर्गों के सामने मुर्गों को ना काटा जाए क्योंकि यह नियम अनुसार गलत है। अनिल शर्मा ने कहा कि मुर्गों को छाया और पिंजरे वाले स्थान में रखा जाए। अधिकांश दुकानों में साफ सफाई की बेहद कमी पाई जा रही है। उन्होंने दुकानदारों को अवेयर करते हुए कहा कि किस तरह दुकानों के भीतर कार्य होना है और किस तरह वहां खरीदने वाले लोगों को भी किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े इसका ध्यान रखना जरूरी है। अनिल शर्मा ने कहा कि जिला भर के चिकन शॉप दुकानदारों को इस तरह की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!