राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित जागरूकता शिविर में पौष्टिक आहार की दी जानकारी।

 

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित करके लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय मण्डी द्वारा भी विभिन्न जगहों पर शिविरों का आयोजन कर आम जन-मानस में पौष्टिक – संतुलित आहार तथा स्वस्थ जीवन के महत्व को उजागर किया जा रहा है।

 

वीरवार को उपमंडल बल्ह के नेरचौक स्थित वृद्ध आश्रम भंगरोटू में बाल विकास परियोजना मण्डी द्वारा पोषण के महत्व सम्बन्धी खण्ड स्तरीय जागरूकता शिविर का अयोजन किया गया।

 

इस जागरूकता शिविर की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी बल्ह विशाल शर्मा ने की।

 

उन्होंने जीवन में पोषण के महत्व बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से पोषण तथा अपनी जीवनशैली में सही खान पान अपनाने बारे भी अपील की।

 

उन्होंने बताया कि पौष्टिक खान-पान, पारंपरिक भोजन और मोटा अनाज जो स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होते हैं, इन्हें दैनिक भोजन में सम्मलित करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विशेष रुप से क्षेत्रीय स्तर पर उपलब्ध फल-सब्जियों, खाद्य पदार्थों व मोटे अनाज के उपयोग व लाभों के बारे में चर्चा की गई।

 

इस दौरान बाल विकास परियोजपा अधिकारी वंदना शर्मा ने बताया कि पौष्टिक खान-पान, पारंपरिक भोजन और मोटा अनाज जो स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होते हैं, इन्हें दैनिक भोजन में सम्मलित करना चाहिए।

 

  1. इस दौरान बाल विकास परियोजना समस्त पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकांए तथा वृद्ध आश्रम भंगरोटू में रह रहे वृद्धजनों ने पोषण संम्बन्धी जानकारी हासिल की लिया।
powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!