मंडी जिला में ट्राउट मछली पालन कर लिख डाली सफलता की कहानी

मछली पालन के लिए तालाब निर्माण एवं प्रथम वर्ष में सहायता प्रदान करने के लिये 12.4  लाख प्रति हेक्टेयर पर 80 प्रतिशत अनुदान के रूप में प्रदान किया जाता है। मंडी जिला में इस वित्तीय वर्ष में अब तक 763 नदीय मछुआरों ने मछली पकड़ने हेतु लाइसेंस लिये हैं। जिला में 96 परिवार मत्स्य पालन का कार्य कर रहे हैं और अच्छे मुनाफा कमा रहे हैं। 

मत्स्य पालन से युवाओं को जोड़ने का किया जा रहा प्रयास – अपूर्व देवगन

जिला उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर युवाओं को मत्स्य पालन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी जिला में कई खड्डों में पूरा साल पानी रहता है। इन खड्डों के किनारे मछली उत्पादन की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि मत्स्य विभाग को सहकारिता विभाग से समन्वय बनाकर मत्स्य सहकारी सभाओं का गठन करने के लिए संभावनाओं को तलाशने के निर्देश दिये गए हैं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!