शहर के बाजारों में कुछ लोग ट्रकों में सामान भरकर बाजारों में ला रहे हैं और यहां आगे कुछ लोगों को तैयार करके जिन्हें उस समान को बेचने के लिए बाजार में दुकानों के आगे बैठाया जा रहा है। इन लोगों की ओर से नगर परिषद से कोई परमिशन नहीं ली जा रही ना ही लायसेंस बनवाया जा रहा है और ये लोग समान को बाजार में कम रेट पर लोगों को दे रहे है। जिससे स्थानीय दुकानदारों को भी व्यावसायिक नुकसान झेलना पड़ रहा है और तो शहर के बाजारों में इन लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है ।
बता दे कि स्थानिक व्यापार मंडल और नगर परिषद की पिछले दिनों बैठक भी की थी जिसमें ऐसे लोगों को लेकर भी चर्चा हुई है। शहर के व्यापारी नियमों के तहत टैक्स तो भर रहे हैं जीएसटी भी दे रहे लेकिन यहां जो बाहर से लोग आकर बाजार में सब्जियों और अन्य सामान बेच रहे हैं क्या वह टैक्स को भर रहे हैं या नहीं इसकी भी जांच अब जरूरी है। यहां बाजार में वह कहीं भी अपना सामान रखकर दुकानदारी को सजा लेते हैं । ऐसे में लोगों को बाजारों में आने जाने के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ने बताया कि बाहर से लोग आ जाते हैं और बाजारों में ट्रक भर कर सामान भी लाते हैं जिससे वह आगे कुछ लोगों को सामान देकर बाजारों में जगह-जगह पर बैठा रहे हैं । उन्होंने कहा ऐसे लोगों के खिलाफ नगर परिषद की ओर से कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि इसको को व्यापार मंडल के साथ भी बैठक हुई है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद जो लोग बिना लाइसेंस के हैं उनका सामान भी जब्त कर रही है और चेकिंग भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी नियमों के बाहर हर जगह नहीं बैठ सकता क्योंकि सभी के लिए स्थान निर्धारित किया हुआ है पर नगर परिषद उसके लिए परमिशन देती है लाइसेंस भी जारी करती है।
