खरीड़ी मैदान में बनेगा खेल परिसर, आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का होगा निर्माण

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन के खरीड़ी मैदान में बहुउद्देशीय खेल परिसर का कार्य शुरू हो गया हैै। खेल परिसर के निर्माण के बाद कई तरह की खेल गतिविधियां यहां पर आयोजित की जाएगी । खेल गतिविधियों के माध्यम से युवा खेलों में अपना नाम कमा पाएंगे। इस खेल परिसर में अभी तक बेसमेंट का कार्य और शूटिंग रेज का कार्य भी काफी हद तक पूरा हो चुका पूरा है। इस परिसर में कई तरह के खेल गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इसी के साथ ही यहां पर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का निर्माण किया जाएगा।

खेल अधिकारी विवेक वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद नादौन के खरीड़ी मैदान में बहुउद्देशीय खेल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में पहला बहुउद्देशीय खेल परिसर है। उन्होंने कहा कि इस खेल परिसर में बहुत सी खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक बेसमेंट का कार्य और शूटिंग रेज का कार्य भी काफी हद तक पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि अभी स्विमिंग पूल का कार्य चला हुआ है।

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!