चिकित्सा परीक्षण के बाद मादक पदार्थ सेवन करने की पुष्टि होने पर बड़सर थाना में शुभम,दीपांशु और हिमांशु तीन आरोपियों पर एन.डी.पी.एस.एक्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया है

चिकित्सा परीक्षण के बाद मादक पदार्थ सेवन करने की पुष्टि होने पर बड़सर थाना में शुभम,दीपांशु और हिमांशु तीन आरोपियों पर एन.डी.पी.एस.एक्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। गौर रहे कि 17 जुलाई 2024 को बड़सर क्षेत्र के एक बाथरूम में चार व्यक्तियों का ड्रग्स लेने का वीडियो वायरल हुआ था जिस पर बड़सर पुलिस ने त्वरित कारवाही करते हुए वीडियो में वायरल व्यक्तियों की पहचान कर उनके रक्त के सैंपल चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजे थे। एस.डी.पी.ओ.बड़सर सचिन हिरेमठ से मिली जानकारी के अनुसार चिकित्सा परीक्षण में तीन आरोपियों के रक्त की जांच में मादक पदार्थ सेवन की पुष्टि हुई है जिनके विरुद्ध बड़सर थाना में अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!