देवभूमि संघर्ष समिति हमीरपुर की रैली में एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उपायुक्त कार्यालय परिसर में अचानक ही व्यक्ति को हृदयघात हो गया तथा जब इस अस्पताल पहुंचाया गया तो इसने दम तोड़ दिया था। मृतक की उम्र 49 साल बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।
बता दें कि शनिवार सुबह के समय देवभूमि संघर्ष समिति ने वक्फ बोर्ड को समाप्त करने तथा मस्जिद तथा मजारों के अवैध निर्माण को रोकने को लेकर लेकर एक विशाल रैली हमीरपुर शहर में आयोजित की। रैली उपायुक्त को ज्ञापन देने के लिए जा रही थी इसी दौरान रैली में शामिल एक व्यक्ति को अचानक उपायुक्त कार्यालय परिसर में हार्ट अटैक आ गया। यह यहां बेशुद्ध होकर गिर पड़ा। यहां उपस्थित पुलिस कर्मचारियों ने इसकी स्थिति को देखते हुए इसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जांच के दौरान ही व्यक्ति मृत पाया गया है। पुलिस शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर राजेश कुमार ने की है।
