चित्रेश शर्मा  को संयोजक व सचिन लगवाल और नेक राम को सह-संयोजक शोध समिति हिमाचल प्रदेश

शोध समिति हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की शिमला की नव कार्यकारणी का गठन हुआ। जिसमें कि चित्रेश शर्मा को संयोजिका व सचिन लगवाल और नेक राम को सह- संयोजक चुना गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रामेश ठाकुर जोकि HPU में रसायन विज्ञान के सह आचार्य हैऔर चुनाव अधिकारी के रूप में विभाग संगठन मंत्री अश्वनी ठाकुर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

पूर्व शोध सह-संयोजक सर्वेश दीक्षित जी ने वर्ष 2023-24 की शोध समिति की रिपोर्ट का विवरण सबके सामने रखा।

मंत्री प्रतिवेदन के उपरांत पूर्व शोध सह-संयोजिका चित्रेश जी ने अपना वक्तव्य रखा और धन्यवाद वक्त करते हुए समस्त कार्यकारणी को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए 2023 से 24 की कार्यकारिणी को भंग किया। साथ ही साथ कार्यकारणी के चुनाव अधिकारी ने संबोधित करते हुए बताया की नव कार्यकारणी का पुनर्गठन का संगठन नियम होता है।

उसके उपरांत नव निर्वाचित संयोजिका ने अपने वक्तव्य में कहा की आज संगठन ने एक बड़ा दायित्व मुझे प्रदान करा है उन्होंने कहा की 2024-25 की नव नियुक्त कार्यकारणी आने वाले समय में निरंतर शोध के कार्य को गति प्रदान करने के लिए प्रयास रत रहेगी।

 

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!