मुख्यमंत्री अपने चहेतो को नौकरियां दे रहे है और जो युवा रोजगार के लिए इधर उधर भाग रहे है इनकों नौकरियां नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा ये कांग्रेस सरकार ट्रेंड चला है

बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत हुए अधिकारियों को पुण नियुक्ति दे दी । मुख्यमंत्री जब विपक्ष में थे तो उस समय इन्हीं अधिकारियों के उपर बोलते थे आज ये लोग मुख्यमंत्री के प्रिय कैसे बन गए है। लखनपाल ने कहा कि आपने स्वास्थ्य विभाग को आउटसोर्स कर दिया जो बच्चे बैठे है वो कहा जाएंगें। उन्होंने कहा आपने आउटसोर्स ही करना है तो सरकार को ही आउटसोर्स कर दो।

 

लखनपाल ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं सही से न मिलने से जनता परेषान हो रही जिला मुख्यालय के मुख्यमंत्री है ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू । उन्होंने कहा जिला मुख्यालय के अस्पताल की क्या हालत है जनता से पूछिए । उन्होंने कहा कि एक ण्क बिस्तर पर तीन तीन मरीज सुलाए होते है और मरीजों के साथ जो दु्रव्यावहार होता है वो अलग बात है । उन्होंने कहा कि उनके बैठने के लिए कोई जगह नहीं है न हीे उन्हें सोने के लिए जगह है और न चिकित्सकों को उनके उपचार के लिए प्रयाप्त जगह है और चिकित्सक क्या करेंगे। लखनपाल ने कहा कि दो वर्षो से जोल सप्पड़ में मेडिकल कालेज शुरू नहीं हो पा रहा क्या कारण है क्यांें काम धीमा चला हुआ है क्यों जनता को परेषान किया जा रहा है।

 

लखनपाल ने कहा कि बड़सर के सिविल अस्पताल की हालत खराब है । उन्होंने कहा कि हम चिखते रह गए कि बिल्डिंग के लिए पैसा दे दो ताकि सिविल अस्पताल को नया रूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि आपने हमसे कहा था कि एक वर्ष के अंदर पूरे विधानसभा क्षेत्रों में मॉडल अस्पताल बनाएंगे उस मॉडल अस्पताल का पता नहीं है कहा बन रहे है।

 

लखनपाल ने कहा कि कांग्रेस की दो लाख नौकरियों का पता नहीं है ये नौकरियां कहां है और किसकों दी है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अपने चहेतो का नौकरियां दे रहे है और जो युवा रोजगार के इधर उधर भाग रहे है इनकों नौकरियां नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा ये कांग्रेस सरकार ट्रेंड चला है जो निंदा के पात्र है। उन्होंने कहा कि मैं युवाओं से अवाहन करना चाहता हूं कि युवा अपनी नौकरियों के लिए आंदोलन करे। उन्होंने कहा आज भी प्रदेश सरकार ने 90 हजार के करीब प्रदेश के सरकार संस्थान है वहां पोस्टे खाली पड़ी है क्यों नहीं भरती है सरकार ।

 

लखनपाल ने कहा कि एक और सरकार बोलती है कि हमारे पास पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा पहले ढेड़ वर्ष यहीं रोना रोते रहे की बजट नहीं है कहां से काम चलेगा और कैसे काम होंगे। उन्होंने कभी भी किसी मुख्यमंत्री ने ये नहीं कहा कि बजट नहीं है उन्होंने प्रयास किए और लोगों के काम करें। उन्होंने कहा जो गारंटिया कांग्रेस सरकार ने दी है उसमें बूरी तरह फेल हुए कांग्रेस सरकार कोई भी गारंटी नहीं दे पाए है

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!