पुलिसकर्मी कोर्ट एविडेंस की एवज में रवानगी करवाने के दूसरे से तीसरे दिन ड्यूटी पर वापस लौट रहे हैं। ऐसे में सभी पुलिसकर्मी  राडार पर हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला के एस. पी. भगत सिंह ठाकुर की स्वच्छ और कुशल छवि प्रदेश भर में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनकी कुशल कार्यप्रणाली और नेतृत्व के चलते उनका नाम डी.आई.जी. डिस्क अवार्ड की सूची में प्रमुख तौर पर भी शामिल किया गया है। उनके हमीरपुर जिला में एस.पी. के तौर पर कार्यरत होने के उपरांत जिला भर में सभी तरह के क्राइम में गिरावट भी दर्ज हुई है। अब एस.पी.भगत सिंह ठाकुर एक अनोखे ही अंदाज में जिला भर में चिट्टे के कारोबार समेत अन्य गैर कानूनी गतिविधियों पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए जल्द ही विशेष अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस अभियान के प्रथम चरण में जिला भर के सभी स्कूलों के मुखियों के साथ बैठक का आयोजन कर इस अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके उपरांत इस विशेष अभियान के द्वितीय चरण में जिला भर के बुद्धिजीवी वर्ग, मीडिया कर्मी, सेवानिवृत कर्मचारी, युवा मंडल, पंचायत प्रतिनिधियों समेत जिला भर के तमाम निजी व सरकारी स्कूलों के मुखियों को शामिल किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक अक्टूबर माह के दूसरे हफ्ते तक इस अभियान की शुरुआत कर दी जाएगी। एस.पी. भगत सिंह ठाकुर का मानना है कि इस विशेष अभियान में शामिल सभी वर्गो के सदस्यों के सुझावों, विचारों और गैरकानूनी गतिविधियों की पुलिस को समय पर सूचना प्रदान करने के चलते इसके काफी सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। जिससे चिट्टे के काले धंधे और अन्य सभी अवैध कारोबार समेत गैर कानूनी गतिविधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लग सकेगा। भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि जिला भर से चिट्टे के नशे को जड़ से उखाड़ने और इसका कारोबार करने में जुटे लोगों को सलाखों के पीछे धकेलना उनकी पहली प्राथमिकता है। हालांकि बीते सप्ताह भी कुछ स्कूलों के मुखियों के साथ उनकी बैठकों का आयोजन हो भी चुका है। जल्द ही इस विशेष अभियान की शुरुआत की जाएगी : एस.पी. एस.पी. भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि इस विशेष अभियान से जिला भर में चिट्टे समेत सभी तरह के अवैध कारोबार और गैर कानूनी गतिविधियों पर पूर्णतया अंकुश लग सकेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में करीब 400 से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले माह (अक्टूबर)के दूसरे हफ्ते तक यह अभियान गति पकड़ लेगा। पुलिस कर्मियों का बंक किसी सूरत में नहीं बर्दाश्त होगा : भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि उनके पास जिला के कुछ थानों में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा बंक मारने की शिकायतें पहुंच रही हैं। कई पुलिसकर्मी कोर्ट एविडेंस की एवज में रवानगी करवाने के दूसरे से तीसरे दिन ड्यूटी पर वापस लौट रहे हैं। ऐसे सभी पुलिसकर्मी उनके राडार पर हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसा कार्य कर रहे पुलिसकर्मियों की जबाबदेही संबंधित थाना और चौकी प्रभारी की बनती है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!