हिमाचल प्रदेश स्टेट सीआईडी के साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन मध्य खण्ड मंडी में मुकदमा दर्ज हुआ। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने फेसबुक पर टे्रडिंग का एक विज्ञापन देखा जब उस पर क्लिक किया जिससे वह एक फर्जी व्हाट्सएप ट्रेडिंग गु्रप में जुड़ गया तथा इस फर्जी गु्रप में शेयर खरीदने तथा आईपीओ लेने बारे जानकारी दजी जा रही थी। इस ग्रुप में शिकायतकर्ता को सस्ते दामों पर शेयर खरीदने तथा आईपीओ इत्यादि खरीदने के लिए उकसाया गया। शिकायत कर्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 लाख रुपए विभिन्न खातों में डलवा लिये, ठंगों ने शिकायतकर्ता को एक फर्जी एप्प भी बनाकर दी तथा इस फर्जी एप्प पर शिकायतकर्ता को इसके द्वारा इनवेस्ट की राशि तथा फर्जी प्रोफिट भी दिखाया। जब शिकायतर्का ने इस फर्जी एप्प से इस राशि को निकालना चाहा तो ठगों ने शिकायतकर्ता को बतौर टैक्स 4 लाख और डालने को कहा, जिस पर शिकायतकर्ता को ठगी का एहसास हुआ। शिकायतकर्ता ने कुल 7 ट्रांजेक्शन इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ठगों के द्वारा बताये गए खातों में पैसे डाले। समय–समय पर साईबर क्राईम पुलिस थाना मंडी द्वारा इस संबंध में लगातार एडवाईजरी भी जारी की जा रही है। अत: आम जनता से अनुरोध है कि टे्रडिंग के लिए प्रधिकृत एप्लीकेशन का उपयोग करें तथा इस तरह के झांसे में न आएं।
