मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू कल सुबह शिमला से सड़क मार्ग से पंचकूला पहुंचेंगे। यहां पर बरवाला बस स्टैंड में सीएम सुक्खू की चुनावी जनसभा रखी गई है। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल सरकार पर किए गए हमलों का जवाब देंगे।
अभी हॉल ही मे पीएम मोदी ने हरियाणा की चुनावी जनसभाओं में हिमाचल सरकार पर तीखे हमले बोले हैं।कहा की हिमाचल में कांग्रेस झूठी गारंटियां देकर सत्ता आई हैं। अब कोई भी वादा पूरा नहीं किया जा रहा। कर्मचारियों-पेंशनर को सैलरी-पेंशन नहीं दे पा रहे। पंचकूला में होने वाली जनसभा में सीएम सुक्खू इसका जवाब देंगे।
कांग्रेस हाईकमान ने सुखविंदर सुक्खू को हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी बना रखा है। लेकिन 23 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर जाने का कार्यक्रम था। इसके बाद हरियाणा में भी चुनावी जनसभाएं करनी थी। लेकिन वह बीमार पड़ गए।
और इस वजह से सीएम सुक्खू अब हरियाणा में आखिरी दौर के चुनाव प्रचार में जा रहे हैं। अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इससे पहले वह 2 बार आईजीएमसी उपचार को पहुंच गए थे।
पंचकूला में जनसभा के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली जाएंगे। अगले दिन यानी 3 अक्टूबर को दिल्ली में कुछ मंत्रालय में जाकर मीटिंग करेंगे। इस दौरान वह पार्टी हाईकमान से भी मुलाकात कर सकते हैं।
