हमीरपुर में बिगडैल वाहन चालकों के पुलिस ने काटे चालान

 हमीरपुर शहर समेत अन्य इलाकों में ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिगड़ैल और बिना जरूरी दस्तावेजों के वाहन चल रहे चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने शहर में ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक दर्जन से अधिक चालान किए। बिना हैलमेट पहने दुपहिया वाहन चालकों समेत ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले अन्य कई वाहन चालकों के चालान पुलिस द्वारा किए गए। ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई से शहर भर में हडकंप मच गया। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी राजकुमार ने बताया कि एक दर्जन के करीब वाहनों के चालान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों को भी बहुत गंभीरता से ले रही है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखे हुए हैं।

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!