मुख्यमंत्री के दौरे के ठीक पहले विधायक सुरेश कुमार ने शहर का दौरा कर निरीक्षण किया उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री 19 और 20 अक्टूबर को हमीरपुर जिला के दौरे पर आ रहे हैं इस दौरान वह नगर परिषद की ओर से बनाए जाने वाले हॉट का पक्का भरोह में शिलान्यास करेंगे। सुरेश कुमार ने कहा कि हमीरपुर शहर को सौंदर्य करण करने के सीएम ने निर्देश दिए हैं वह यहां बहुत से विकास कार्यों को लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए थे जिसके तहत यहां कार्य हुआ है।
विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू हमीरपुर में विकास कार्य को लेकर बजट उपलब्ध करवा रहे हैं। यहां जो रेहडी पड़ी वाले हैं उन्हें स्थापित करने के लिए खोखे उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जगह योद्धाओं के स्टैचू लगाई जा रहे हैं नगर परिषद सौंदर्य करण के लिए कार्य करवा रही है प्रदेश सरकार ने भी दिशा निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री हमीरपुर जिला के दौरे पर आएंगे इस दौरान दें करोड़ों रुपए के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
