समताना में पशुशाला एवं पशुचारा जलकर राख, लाखों का नुक्सान

 उपमंडल बड़सर की पंचायत समताना के गांव समताना में उज्जवल कुमार पुत्र प्रशोत्तम चंद की पशुषाला जलकर राख होने का समाचार प्राप्त हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त उज्जवल कुमार की स्लेटपोश पशुषाला में आग लगी तो परिवार के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के सभी गांव वासी दकटठा हो गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। परंतु आग इतनी भयानकी थी कि पशुषाला एवं पशओं के लिए रखा चारा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सुचना दमकल विभाग चौकी बिझड़ी को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए पूरी ताकत लगा दी। दमकल विभाग चौकी बिझड़ी के कर्मचारीयों एवं समस्त गांव वासियों ने पशुषाला के साथ लगते दो तीन मकानों को जलने से बचाया।

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए शतीष कुमार, राजेश कुमार, अश्वनी कुमार एवं रवि कुमार ने बताया कि समस्त गांव वासियों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!