मैड क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

 सदर थाना की भोटा पुलिस चौकी के अंतर्गत मैड क्षेत्र में वीरवार को सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई मृतक की पहचान अक्षय कुमार पुत्र सुभाष चंद निवासी गांव लुंडरी, अग्घार जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक वीरवार शाम को अपने मोटरसाइकिल से सवार होकर मैड की ओर आ रहा था। इस दौरान वह उसके आगे चल रही कार के साथ टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए हमीरपुर मैडीकल कालेज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की पुष्टि चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!