Central Reserve Police Force paid tribute to martyr Ajit Singh in his native village

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने शहीद अजीत सिंह को उनके पैतृक गांव में दी श्रद्धांजली

जिला हमीरपुर की अग्घार पंचायत के बटूरड़ा गांव के शहीद अजीत कुमार को उनकी 31वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी देते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने शहीद की कुर्बानी को याद कर उनकी धर्मपत्नी अमरती देवी को शॉल भेंट कर शहीद अजीत कुमार को याद किया। इस मौके पर सूबेदार विधि चंद, सूबेदार मेजर अमींचंद, सूबेदार दीप कुमार, ग्राम पंचायत प्रधान एवं उपप्रधान सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। जानकारी देते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल गुप सेंटर पिन्जौर के हवलदार सुरेश कुमार एवं उनकी टीम ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 8.3 बटालियन मणिपुर इम्फाल में आतंकवादी गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए तैनात थी। 12 नवंबर 1994 को बल की एक टुकड़ी द्वारा उग्रवादी गतिविधियों को बाधित करने के लिए एक नाका लगाया था। निंजो योजनओं ब्रिज इंफाल पर जिस तरफ नायक अजीत सिंह खड़े थे, दो युपक पैदल चलकर आए और होटल में दाखिल हो गए। नायक अजीत सिंह ने उनका पीछा करते हुए होटल में प्रवेश किया जैसे ही भीतर गए तो उनपर पीएलए के युवकों ने फायरिंग कर दी। बल की टुकड़ी ने तुरंत फयारिंग का जवाब दिया, किंतु उग्रवादी इलाके का फायदा उठाकर भाग निकले। इस हमले में नायक अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल होकर देश सेवा के अपने कर्तव्य पर वीरगति को प्राप्त हुए।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!