ब्रेकिंग न्यूज हमीरपुर बिजलैंस की टीम ने आज जोल सपड के पास वन विभाग की लकड़ी को लिए कब्जे में मौके पर पहुंचे वन विभाग कर्मचारी भी मौजूद रहे!

हमीरपुर विजिलेंस की टीम ने जिले के नजदीकी क्षेत्र जोल सप्पड में एक ट्रक के करीब सड़के किनारे फेंकी गई लकड़ी को कब्जे में लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस लकड़ी को वहां किसने रखा है और इसे कहां से काटा गया इसको लेकर वन विभाग भी वहां पहुंचकर जांच कर रहा है। वन विभाग के असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट नितिन कुमार का कहना है कि एक लकड़ी का ट्रक वाहन सड़क किनारे पड़ा हुआ था स्टाफ वहां पहुंच गया है देमार्केशन होगी उसके बाद यह फॉरेस्ट लैंड की लकड़ी काटी गई है या प्राइवेट लैंड की काटी गई है और यह किस रेंज से काटी गई है उसकी जांच की जा रही है। वहां पहुंचे कर्मचारियों ने सूचना दी है कि विजिलेंस की टीम भी वहां पहुंची है। इस मामले पर कार्रवाई होगी। 

अभी तक कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया है जो उसको क्लेम कर सके।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!