सुक्खू सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: राजेंद्र राणा

पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कुशासन, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखे सवाल दागे हैं।

आज जिला मुख्यालय हमीरपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री से स्पष्ट रूप से पूछा कि वह जनता को बताएं कि ईडी के शिकंजे में फंसे ज्ञानचंद उर्फ ज्ञानु के साथ उनके क्या संबंध हैं। राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए सुक्खू ने कई बार ज्ञानचंद को अपनी गाड़ी में बिठाकर शिमला ले जाने और गाड़ी का दरवाजा खोलकर उसकी आवभगत करने जैसा व्यवहार किया है, जिसके रहस्य की परतें अब खुलने लगी हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदेश में बरसातों में प्राकृतिक आपदा के दौरान जब कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा के क्रेशर बंद थे, तब ज्ञानचंद के क्रेशर को खुली छूट क्यों दी गई?

*कुप्रबंधन और भाई-भतीजावाद का अड्डा बनी सरकार*

राणा ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद में डूबी हुई है। मुख्यमंत्री ने अपने मित्रों को कैबिनेट रैंक की रेवड़ियां बांटीं और सरकारी खजाने को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार हर वर्ग – किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, महिलाएं और युवा – को आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर कर रही है।

*झूठी गारंटियों से जनता को छला*
राणा ने कहा कि सरकार की झूठी गारंटियों ने हिमाचल की जनता को छला है। महिलाओं को ₹1500 महीना देने का वादा छलावा साबित हुआ। युवाओं को रोजगार के नाम पर केवल झूठे सपने दिखाए गए। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, और युवा दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

राजेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचल के प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग कर मुख्यमंत्री ने अपने मित्रों को लाभ पहुंचाया है और यही उनके दो साल के शासन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में रोजगार सृजन के बजाय सरकार ने बेरोजगारी को बढ़ावा दिया।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद इस सरकार की पहचान बन चुके हैं।
हिमाचल प्रदेश की जनता आर्थिक बदहाली की दलदल में धकेली जा रही है।

*सुक्खू सरकार वेंटीलेटर पर*

राणा ने सुक्खू सरकार को वेंटीलेटर पर पड़ी सरकार बताते हुए कहा कि यह सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। 2025 में प्रदेश में इस सरकार की विदाई तय है। हिमाचल की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है और ऐसी सरकार को बर्दाश्त नहीं करेगी जो उनके साथ धोखा करती हो।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!