ब्रेकिंग न्यूज हमीरपुर जिलाभर में लगातार हो रही चोरियों की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। लेकिन पुलिस के फिर भी खाली के खाली है कुछ भी हाथ में नहीं लग रहा है !

जिला के सभी उपमंडलो में ऐसी वारदातें सामने आ रही हैं। यहां तक कि चोरी घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे दिन दिहाड़े भी इन वारदातों को अंजाम देने में गुरेज नहीं कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने चोरी के कार्यों को अंजाम देने वाले इक्का दुक्का लोगों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल जरूर की है, परन्तु चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। भोरंज, बड़सर,नादौन सुजानपुर और हमीरपुर शहर में ऐसी वारदातें हो चुकी हैं, जिनमें लाखों के गहनो और नकदी पर हाथ साफ किया जा चुका है। ताजे घटनाक्रम में मंगलवार को सदर थाना के अंतर्गत लोहारडा गांव में चोरों ने दिन दिहाड़े ही एक घर में सेंध लगाकर लाखों की कीमत के गहनो पर हाथ साफ कर लिया। हेमा कुमारी निवासी गांव लोहरडा जिला हमीरपुर ने इस संदर्भ में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। वह अपने पति से अलग रहती है। मंगलवार दिन को वह किसी काम के सिलसिले में बाहर गई थी । जब शाम को वह घर वापिस लौटी तो घर में कुछ सामान बिखरा पड़ा था। जिससे उन्हें चोरी होने की आशंका हुई। शिकायतकरता हेमा ने बताया कि जब उसने अलमारी में रखें गहनो को ढूंढने का प्रयास किया तो उसे घने नहीं मिले। उसने बताया है कि सोने का टिक्का, सोने की अंगूठी और चेन चोरी हुई है, जिनकी कीमत करीब 3 लाख रूपये है।

पुलिस सी.सी. टी.वी. और अन्य लोगों से कर रही पूछताछ : एस. पी.
इसके बारे में एस.पी.हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामल दर्ज कर लिया गया है और पुलिस छानबीन में जुट गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस घटनास्थल के नजदीकी सी. सी.टी.वी. फ़टेज को खंगाल रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!