हमीरपुर जिला के भोटा चौक में शराब के ठेके में हुई चोरी करीब 78 हजार नकदी गायब 

हमीरपुर जिला के सदर थाना के 300 मीटर दूर ही कुछ अज्ञात लोगों ने भोटा चौक पर चल रहे शराब के ठेके में सेंध लगाकर करीब 78 हजार की नकदी लेकर गायब हो गए । चोरी की शिकायत मिलते ही सदर थाना में इस मामले को दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात को चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। रात को करीब 11 बजे के उपरांत यहां तैनात सेल्समैन ने इस शराब के ठेके को बंद किया और अपने क्वार्टर चला गया। जब वीरवार सुबह वह ठेके को खोलने लगा तो उस समय उसके शटर का लॉक टूटा हुआ था। इस घटना के बारे में उसने ठेकेदार और पुलिस को सूचित किया। बता दे कि हमीरपुर शहर समेत नादौन, भोरंज और बड़सर उपमंडलो में दर्जनों चोरी की घटनाएं घट चुकी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है इस मामले की एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा बताया कि सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नजदीकी सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!