सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन  नाल्टी टीम रही विजेता टीम को 8100 का पुरस्कार  फाइनल मैच में रजत ने बनाए शानदार 50 रन

जिला हमीरपुर में आज दो दिवसीय सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट जो की मां पीतांबरा युवक मंडल मटन और डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा फैंस क्लब के द्वारा आयोजित करवाया गया। इसका समापन आज हुआ। इस टूर्नामेंट में 32 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला नाल्टी और कोट की टीमों के बीच रहा जिसमें नाल्टी की टीम ने कोट की टीम को 50 रनों से हरा दिया। समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने विजेता व उपविजेता टीम को इनाम दिए और सभी युवाओं से अपील की के वह राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें और हर युवा कम से कम अपने क्षेत्र के दो युवाओं को नशे के बारे में जागरूक करें ताकि हम एक स्वस्थ और मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकें।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!