Information about traffic rules was given by the Road Safety Club on Monday at Netaji Subhash Chandra Bose Memorial Government College Hamirpur

Information about traffic rules was given by the Road Safety Club on Monday at Netaji Subhash Chandra Bose Memorial Government College Hamirpur

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैमोरियल राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में सोमवार को सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर गैस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। इसमें हमीरपुर के ट्रैफिक पुलिस प्रभारी राज कुमार ने उपस्थित छात्रों से अपने अनुभव और यातायात नियमों बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम का आयोजन क्लब के समन्वयक प्रो. विनोद चंद द्वारा किया गया। जिसमें प्राचार्य. डा. प्रमोद पटियाल, डा. शशि शर्मा, प्रो. प्रकाश ठाकुर, प्रो. उत्तम कुमार शर्मा, प्रो. लवली राणा, प्रो. शिल्पा ठाकुर और प्रो. अपूर्वा ठाकुर उपस्थित रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!