सफलतापूर्वक संपन्न हुआ कांगड़ा बैंक का सालाना अधिवेशन। बैंक अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व को मिली सराहना।

आमतौर पर हंगामेदार रहने वाला कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का सालाना अधिवेशन इस वर्ष बैंक द्वारा पेश किए गए अच्छे नतीजों के चलते बड़े ही सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। धर्मशाला में चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में संपन्न हुए कांगड़ा बैंक के 78वें सालाना अधिवेशन में प्रदेश के पांच जिलों से आए लगभग 200 डेलीगेट्स ने शिरकत की और बैंक के बढ़िया वित्तीय प्रदर्शन के लिए बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के कुशल नेतृत्व की एक स्वर में प्रशंसा की। इस मौके पर अपने अध्यक्षीय भाषण में बैंक अध्यक्ष ने बैंक के एनपीए में आई कमी के लिए जहां निदेशक मंडलं की नीतियों को मुख्य कारण बताया वहीं इस उपलब्धि के लिए वे अपने अधिकारी कर्मचारियों की पीठ थपथपाना भी नहीं भूले। बैंक अध्यक्ष ने मौजूदा वित वर्ष में 100 करोड़ से अधिक के शुद्ध लाभ का लक्ष्य हासिल करने का भी भरोसा दिलाया। इस अधिवेशन को संबोधित करते हुए बैंक के प्रबंध निदेशक का कार्यभार देख रहे आइएएस अधिकारी जफर इकबाल ने कहा कि 100 वर्षों से अधिक पुराने प्रदेश के सबसे बड़े वित्तीय संस्थान की जिम्मेवारी मिलना उनके लिए भी गर्व की बात है। इस मौके पर कर्मचारियों की प्रमोशन से लेकर नई भर्तीयां करने के भी मुद्दे विभिन्न स्थानों से आए डेलीगेट्स के द्वारा उठाए गए जबकि कुछ डेलीगेट्स ने बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान करने के लिए बैंक प्रबंधन को कई सुझाव दिए। डेलीगेट्स द्वारा पूछे गई सभी प्रश्नो का जवाब बैंक के महा प्रबंधक राकेश शर्मा द्वारा कुशलता पूर्वक दिया गया। इस मौके पर बैंक के सभी बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!