डॉ भीमराव अंबेडकर के अपमान में कांग्रेस पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने एडीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में दिए एक वक्तव्य का विरोध करते हुए हमीरपुर में कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से अलग-अलग प्रदर्शन किया जिला कांग्रेस और उसके अग्रणी संगठनों की ओर से मेन बाजार में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधायक सुरेश कुमार के अलावा डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, सुमन भारती शर्मा, रामचंद्र पठानिया, अजय शर्मा, राजेश चौधरी, डॉ. हर्ष कालिया, मदनलाल कौंडल ने कहा कि भाजपा द्वारा संविधान और संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान के लिए देश के संसदीय इतिहास में दर्ज हो गया है।लेकिन वहीं बहुजन समाज पार्टी ने मेन बाजार में जिला अध्यक्ष रतन चंद भाटिया की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया। उधर जिला ऊना के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एमसी पार्क ऊना में प्रदर्शन किया। जिला उन्ना के निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ता ने एमसी पार्क उन्ना से लेकर मिनी सचिवालय तक रोष रैली निकाली। गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा। गृह मंत्री सहित भाजपा के दलित सांसदों से अपने पद से त्याग पत्र देने की मांग उठाई। माफी न मांगने परबड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!