पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हिमाचल प्रदेश में दो दिन का अवकाश घोषित

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 27 और 28 दिसंबर को राज्य में दो दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हिमाचल प्रदेश में 27 और 28 दिसंबर को राज्य में दो दिवसीय अवकाश घोषित किया है। इस अवधि में राज्य सरकार के सभी कार्यालय, बोर्ड, निगम और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी इन दिनों का वेतन सहित अवकाश प्रदान किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश के गृह विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रवीण कुमार टाक की तरफ से जारी आदेशों में लिखा गया है कि पूर्व पीएम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्र सरकार की तरफ से सात दिन 26 दिसंबर से एक जनवरी तक राजकीय शोक घोषित किया गया है। सरकार के एलान के बाद अब स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों से कर्मचारियों ने अपने अपने घर की तरफ रुख कर दिया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 27 और 28 दिसंबर को राज्य में दो दिवसीय अवकाश घोषित किया है इस अवधि में राज्य सरकार के सभी कार्यालय, बोर्ड, निगम और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी इन दिनों का वेतन सहित अवकाश प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने व्यक्त किया शोक

पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर से मन अत्यंत व्यथित है। पूरे देश और कांग्रेस परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है। आज भारतीय राजनीति में एक युग का अंत हो गया है। उनकी दूरदर्शिता, सरलता और नीतिगत कुशलता ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाया। भारतीय राजनीति में उनके योगदानों को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। उनके कार्य सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। मेरी विनम्र श्रद्धांजलि-

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!