स्वामी विवेकानंद शिक्षा महाविद्यालय तर्कवाड़ी, को NAAC से ‘B’ ग्रेड मिला

स्वामी विवेकानंद शिक्षा महाविद्यालय तर्कवाड़ी (जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश) में 16 और 17 दिसंबर 2024 को नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडिटेशन काउंसिल  की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के बाद कॉलेज ने ‘B’ ग्रेड हासिल किया।

नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडिटेशन काउंसिल की टीम ने कॉलेज के बुनियादी ढांचे, शिक्षण गुणवत्ता, फैकल्टी की योग्यता, और शैक्षणिक प्रदर्शन का गहन मूल्यांकन किया। यह ग्रेड कॉलेज के द्वारा प्रदान की जा रही शिक्षा की गुणवत्ता को दर्शाता है।
स्वामी विवेकानंद शिक्षा महाविद्यालय तर्कवाड़ी शिक्षक- प्रशिक्षण के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्रदान करता है, जिसमें बी.एड. और डी.एल.एड.जैसे कोर्स शामिल हैं।
‘B’ ग्रेड प्राप्त करना कॉलेज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इससे इसकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस मान्यता से अधिक छात्रों को आकर्षित करने और शिक्षकों की नई पीढ़ी तैयार करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन सी ए. राजीव शर्मा ने प्राचार्य व प्राध्यापक वर्ग को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!