हमीरपुर पुलिस ने दो युवकों से पुलिस ने 3.08 ग्राम चिट्टा किया बरामद

सदर थाना हमीरपुर के तहत पुलिस ने गस्त के दौरान मासियाना बजूरी के पास दो युवकों से 3.08 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार सदर पुलिस टीम ने गस्त के दौरान दो युवकों में 28 वर्षीय विवेक कुमार पुत्र सतीश कुमार बड़सर निवासी और 26 वर्षीय विशाल उर्फ विक्की पुत्र प्रीतम चंद गांव हार डाकघर नाल्टी निवासी से 3.08 ग्राम चिट्टा बरामद किया है । पुलिस ने दिनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत से बताया कि बताया कि दोनों युवकों से 3.08 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। उन्होंने कहा कि पुलिस। दोनों युवकों से खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!