उत्तरी भारत के सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं के लिए बिछाई गई मोटिंग पांच लाख रुपये की… 

हमीरपुर  बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से कड़े कदम उठाए गए हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को यहां सर्दियों के मौसम में मार्बल पर पैदल चलते हुए नंगे पांव परेशानी न उठानी पड़े इसको लेकर यहां मैटिंग लगाने का काम पूरा हो गया। हजारों की तादाद में 2025 के जनवरी महीने के पहले दिन श्रद्धालु यहां माता टेकने के लिए पहुंचे।

टेंपल अधिकारी संदीप चंदेल ने बताया कि सर्दियों के मौसम यहां नंगे पांव चलने पर श्रद्धालुओं को सुविधा न हो इसके लिए ₹500000 खर्च कर दिया गया है यह राशि प्रदेश सरकार की ओर से जो अप्रूवल रेट है उसे आधार पर यहां मेटिंग खरीदी गई है। इस जहां भी मार्बल लगाया गया है और चलने योग्य रास्ता है उन सभी स्थानों पर लगा दिया गया है ताकि किसी तरह की परेशानी या असुविधा श्रद्धालुओं को न उठानी पड़े। उन्होंने भक्तों का भी आह्वान किया है कि वह यहां आकर माथा टेक सकते हैं और कोई भी उनके यदि सुझाव हो तो वह अधिकारियों को दे सकते हैं ताकि उन सुविधाओं को भी श्रद्धालुओं की मांग पर जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि जो मैटिंग यहां लगाई गई है वह आने वाले चैत्र नवरात्रों के मेलों में भी बिछी र हेगी।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!